हमला करने के आरोप में 5 अज्ञात समेत 6 पर केस दर्ज
संवाद सहयोगी, अबोहर : खुइया सरवर पुलिस ने गांव पंजकोसी के एक व्यक्ति पर हमला करने के आर
By JagranEdited By: Published: Sun, 02 Sep 2018 03:29 PM (IST)Updated: Sun, 02 Sep 2018 03:29 PM (IST)
संवाद सहयोगी, अबोहर : खुइया सरवर पुलिस ने गांव पंजकोसी के एक व्यक्ति पर हमला करने के आरोप में 5 अज्ञात समेत 6 लोगों पर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
पुलिस को दिए बयानों में अर¨वदर कुमार पुत्र साहिब राम ने बताया कि शुक्रवार को वह अपने खेत में काम कर रहा था, तो रंजिश के चलते गांव के ही साहिल कुमार पुत्र सुशील कुमार ने अपने 5 साथियों सहित तेजधार हथियारों समेत उस पर हमला बोल दिया। यहां तक कि उन्होंने पिस्टल निकाल लिया जिनसे उसने भाग कर जान बचाई। पुलिस ने साहिल व उसके 5 अज्ञात साथियों के खिलाफ मामला दर्ज कर साहिल को काबू कर जांच शुरू कर दी है।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें