संस्कृत सभी भारतीय भाषाओं का संगम : परनेश्वर
संवाद सहयोगी. अबोहर महर्षि दयानंद कॉलेज ऑफ एजुकेशन में 10 दिवसीय संस्कृत शिविर का आयोजन
By JagranEdited By: Published: Fri, 10 Nov 2017 05:21 PM (IST)Updated: Fri, 10 Nov 2017 05:21 PM (IST)
संवाद सहयोगी. अबोहर
महर्षि दयानंद कॉलेज ऑफ एजुकेशन में 10 दिवसीय संस्कृत शिविर का आयोजन किया गया। इस दौरान भावी अध्यापकों को संस्कृत बोलने व संस्कृत के तथ्यों के बारे में जानकारी दी गई। वक्ता पवनेश्वर ने कहा कि संस्कृत एक ऐसा सागर है जिसमें सभी भारतीय भाषाएं समा जाती हैं। उन्होंने कहा कि भारत ऋषि-मुनियों की भूमि है। ऋषि-मुनियों ने जिस भाषा के माध्यम से वेदों की रचना की उसका आधार संस्कृत ही है। उदाहरणों के माध्यम से संस्कृत भाषा को सिखाया। छात्रा नीरू, योगिता, मीना, उषा व सुनीता ने भी अपने विचार रखे।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें