आप ने किया डीसी दफ्तर का घेराव
आम आदमी पार्टी फाजिल्का की ओर से शनिवार को दो लाख से अधिक एससी विद्यार्थियों के रोल नंबर रोके जाने और वजीफे को लेकर हुए घोटाले पर कार्रवाई की मांग को लेकर डीसी कार्यालय के समक्ष रोष प्रदर्शन किया गया। इस मौके बड़ी संख्या में पुलिस बल भी तैनात रहा।
संवाद सूत्र, फाजिल्का : आम आदमी पार्टी फाजिल्का की ओर से शनिवार को दो लाख से अधिक एससी विद्यार्थियों के रोल नंबर रोके जाने और वजीफे को लेकर हुए घोटाले पर कार्रवाई की मांग को लेकर डीसी कार्यालय के समक्ष रोष प्रदर्शन किया गया। इस मौके बड़ी संख्या में पुलिस बल भी तैनात रहा।
आप के जिलाध्यक्ष दीप कंबोज ने कहा कि भले ही पंजाब सरकार ने अनुसूचित जाति के विद्यार्थियों के 2020-21 शिक्षा सत्र की पोस्ट मैट्रिक स्कालरशिप की अंतिम किश्त जारी करने का ऐलान कर दिया है। लेकिन केंद्र व राज्य सरकार के खेल में बाकी तीन सेशन के बच्चों का भविष्य अभी भी दाव पर लगा हुआ है। क्योंकि ज्वाइंट एसोसिएशन आफ कालेजिस ने अपना पक्ष स्पष्ट कर दिया है कि बाकी सालों की बकाया राशि के कारण विद्यार्थियों के रोल नंबर जारी नहीं किए जाएंगे। इस मौके मांग की गई कि स्कालरशिप रकम में घोटाला करने वालों के खिलाफ कार्रवाई की जाए। उन्होंने कहा कि आज कोई विभाग ऐसा नहीं है, जहां का कर्मचारी पंजाब सरकार की विरोधी नीतियों से परेशान ना हो। इस मौके जलालाबाद हलका इंचार्ज गोल्डी कंबोज, कर्मजीत अबोहर, नरिद्र पाल सिंह सवना, अरूण वधवा, गोल्डी मुसाफिर, रमेश मेघ, पंकज नरूला, चरणजीत सिंह सरां, जिला सचिव जय चंद कंबोज, पार्षद पूजा लूथरा, महिला विग जिला प्रधान चरणजीत कौर मैनी, ब्लाक प्रधान भजन लाल, बलजिद्र सिंह, गुरप्रीत सिंह, नवदीप कंधवाला, चरणजीत सिंह सरां, भूपिद्र फाजिल्का, बूटा कंबोज व अन्य उपस्थित थे।
किसानों को दिल्ली जाने के लिए किया प्रेरित
संवाद सहयोगी, फिरोजपुर : बीकेयू डकौंदा के पंजाब समिति मैंबर हरनेक सिंह महिमा और जिला प्रधान दर्शन सिंह कड़मा की ओर से गांव छोटा जंड वाला, रत्तेवाला, सरूपे वाला, गहरी, जंड वाला, बस्ती डेरा, गरुहरसहाय इकाई-1 एवं अन्य गांवों के किसान नेताओं के साथ गांव-गांव में जाकर मीटिगें की गई। इस दौरान हरनेक सिंह महिमा ने किसानों को दिल्ली मोर्चे में पहले की अपेक्षा अधिक संख्या में शामिल करने के लिए कहा। इस मौके पर बीकेयू डकौंदा के जिला खजांची जंगीर सिंह, ब्लाक प्रधान अशोक कुमार जंड वाला, राजविंदर सिंह, खजांची गुरप्रीत सिंह, बलकार सिंह, दविंदर सिंह, संदीप सिंह, हरपाल चंद एवं बलकार सिंह आदि किसान उपस्थित थे।