कांग्रेस की बी टीम के रूप में कार्य कर रही आप : रुमाना
आम आदमी पार्टी पंजाब में सत्तारूढ़ कांग्रेस सरकार की बी टीम के रूप में कार्य कर रही है।
तेजिदर सिंह खालसा, अबोहर : आम आदमी पार्टी पंजाब में सत्तारूढ़ कांग्रेस सरकार की बी टीम के रूप में कार्य कर रही है। यह बात युवा अकाली दल के नवनियुक्त राष्ट्रीय अध्यक्ष परमहंस सिंह बंटी रुमाना ने कही। युवा अकाली दल के जिला प्रधान हैरी के निवास पर उन्होंने कहा कि आम आदमी पार्टी के नेता कांग्रेस की कमियां छुपाने के लिए अकाली दल का विरोध कर रहे हैं।
उन्होंने कहा कि पेट्रोल डीजल के बढ़ते रेटों को लेकर सुखबीर बादल ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को पत्र लिखा है कि रेट कम किए जाएं। पंजाब सरकार को भी अपने टैक्स कम करके पेट्रोल डीजल को सस्ता करना चाहिए। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष सुनील जाखड़ पर उन्होंने बदले की राजनीति करने के आरोप लगाए। उन्होंने युवाओं को अकाली दल की नीतियां घर घर पहुंचाने की अपील भी की। इससे पहले वह पूर्व विधायक प्रकाश सिंह भट्टी के निवास पर भी गए जहां कार्यकर्ताओं ने उनका स्वागत किया।