Move to Jagran APP

1539 मनरेगा कर्मी 12 साल से निभा रहे सेवाएं: सचदेवा

कर्मचारियों की शुक्रवार को दूसरे दिन कलमछोड़ हड़ताल जारी रही।

By JagranEdited By: Published: Fri, 19 Jun 2020 06:13 PM (IST)Updated: Sat, 20 Jun 2020 06:12 AM (IST)
1539 मनरेगा कर्मी 12 साल से निभा रहे सेवाएं: सचदेवा
1539 मनरेगा कर्मी 12 साल से निभा रहे सेवाएं: सचदेवा

संवाद सूत्र, फाजिल्का : ग्रामीण विकास व पंचायत विभाग में मनरेगा नौकरी कर रहे कर्मचारियों की शुक्रवार को दूसरे दिन कलमछोड़ हड़ताल जारी रही। इस दौरान कर्मचारियों ने ब्लॉक विकास व पंचायत दफ्तर के समक्ष अपनी मांगों को लेकर रोष धरना दिया।

loksabha election banner

इस मौके पर यूनियन के सदस्य संदीप कुमार सचदेवा ने बताया कि पंजाब भर में 1539 मनरेगा कर्मचारी लगभग 12 साल से पूरी तनदेही से सेवाएं निभा रहे है। उन्होंने बताया कि 2016 में पंजाब भर के कच्चे कर्मचारियों ने संघर्ष किया था तथा उस समय सरकार ने ठेका कर्मचारी वेलफेयर एक्ट-2016 पास किया था। यह एक्ट लागू करके कच्चे कर्मचारी पक्के किए गए, परंतु मनरेगा कर्मचारियों को फिर भी पक्का नहीं किया गया। उन्होंने कहा कि अगर सरकार ने उनकी मांगे पूरी नहीं की तो आने वाले समय में संघर्ष को तेज किया जाएगा। इस मौके पर मनरेगा कर्मचारी संदीप सिंह, सुनील कुमार, मनीष कुमार, कुलदीप सिंह, दलजीत सिंह, कपिल तरूणा, शक्ति ठकराल, सुभाष व अन्य उपस्थित रहे।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.