Move to Jagran APP

Tornado in Punjab: पंजाब के फाजिल्का में टॉरनेडो से 12 लोग घायल, 30 घर क्षतिग्रस्त

Tornado in Punjab पंजाब के फाजिल्का में टॉरनेडो का कहर देखने को मिला। पंजाब के फाजिल्का में टॉरनेडो से कई लोग घायल हो गए वहीं कई घर भी क्षतिग्रस्त हो गए। तूफान आने से कम से कम 12 लोग घायल हो गए और 30 घर क्षतिग्रस्त हो गए।

By Jagran NewsEdited By: Swati SinghPublished: Sat, 25 Mar 2023 03:35 PM (IST)Updated: Sat, 25 Mar 2023 03:35 PM (IST)
Tornado in Punjab: पंजाब के फाजिल्का में टॉरनेडो से 12 लोग घायल, 30 घर क्षतिग्रस्त
पंजाब के फाजिल्का में टॉरनेडो से 12 लोग घायल, 30 घर क्षतिग्रस्त

फाजिल्का, पीटीआई। शनिवार को पंजाब के फाजिल्का में टॉरनेडो का कहर देखने को मिला। पंजाब के फाजिल्का में टॉरनेडो से कई लोग घायल हो गए, वहीं कई घर भी क्षतिग्रस्त हो गए।

prime article banner

शनिवार को अधिकारियों ने जानकारी दी कि पंजाब के फाजिल्का जिले के बकेनवाला गांव में तूफान आने से कम से कम 12 लोग घायल हो गए और 30 घर क्षतिग्रस्त हो गए। इस टॉरनेडो में किसानों को भी भारी नुकसान हुआ है। टॉरनेडो में चलते फसलों को भी नुकसान पहुंचा। फसल खराब हो गई।

फसल का हुआ नुकसान

अधिकारियों ने कहा कि बवंडर ने खेतों और किन्नू के बागों में खड़ी फसलों को भी नुकसान पहुंचाया है। खेतों में खड़ी फसल को बारिश और बवंडर की वजह से नुकसान हुआ।  बकेनवाला निवासी गुरमुख सिंह ने कहा कि ग्रामीणों ने शुक्रवार शाम करीब चार बजे बवंडर देखा। उन्होंने कहा कि इससे 2-2.5 किलोमीटर के क्षेत्र में नुकसान हुआ है। इस बवंडर ने भारी नुकसान पहुंचाया। किसानों के चेहरे मायूस हो गए हैं। 

अधिकारियों ने किया दौरा

राजस्थान बॉर्डर से सटे पंजाब के गांव बकैनवाला में इस टॉरनेडो की वजह से करीब 50 मकानों की छत व दीवारें गिर गई। जिसमें 3 महिलाओं समेत 9 लोग घायल हो गए। बवंडर से हुए नुकसान को लेकर प्रशासन ने संज्ञान लिया है। प्रभावित गांव का दौरा करने वाले उपायुक्त सेनू दुग्गल ने कहा कि प्रशासन ने उन ग्रामीणों को स्थानांतरित कर दिया जिनके घर क्षतिग्रस्त हो गए थे।

दौरे के बाद दुग्गल ने कहा, "प्रशासन संपत्ति और फसल के नुकसान का आकलन करने की प्रक्रिया भी शुरू करेगा, जिसकी भरपाई सरकार करेगी।"

टॉरनेडो का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल

बता दें कि इस टॉरनेडो की विडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है। बवंडर के कहर का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है। पंजाब में टॉरनेडो आने से लोगों में दहशत का माहौल है। अचानक हो रही ऐसी आपदाओं को किसी अनहोनी के रुप में लोग देख रहे हैं। 


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.