जीनत महंत ने 100 परिवारों को दिया राशन
अमलोह वार्ड 10 में जीनत महंत ने 100 के करीब जरूरतमंद परिवारों को राशन वितरित किया।
By JagranEdited By: Published: Wed, 01 Apr 2020 11:19 PM (IST)Updated: Thu, 02 Apr 2020 06:13 AM (IST)
संवाद सूत्र, अमलोह : वार्ड 10 में जीनत महंत ने 100 के करीब जरूरतमंद परिवारों को राशन वितरित किया। उन्होंने कहा कि वह हमेशा ही समाज की सुख समृद्धि के लिए कामना करते हैं। अब मुसीबत के दौर में वह शहरवासियों के साथ कंधे से कंधा मिलाकर खड़े है। उन्होंने कहा कि आने वाले दिनों में भी जरूरतमंद परिवारों की मदद की जाएगी। वहीं, श्री शीतला माता वेलफेयर ट्रस्ट अमलोह के चेयरमैन विनय पुरी ने भी जीनत महंत के इस प्रयास की प्रशंसा की। इस अवसर पर टीना महंत, लाडी महंत, बाबा कौर, पंडित दीपक शर्मा, लेख राज गांधी, पार्षद पूनम जिदल, विनोद शर्मा आदि उपस्थित थे।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें