प्रेम संबंध के आरोप से दुखी युवक ने की खुदकुशी
लड़की के साथ प्रेम संबंध करने के अरोप से दुखी चल रहे एक 17 वर्षीय युवक ने बुधवार शाम अपने घर में ही फंदा लगाकर अपनी जीवन लीला समाप्त कर ली।
संवाद सूत्र, बस्सी पठाना : लड़की के साथ प्रेम संबंध करने के अरोप से दुखी चल रहे एक 17 वर्षीय युवक ने बुधवार शाम अपने घर में ही फंदा लगाकर अपनी जीवन लीला समाप्त कर ली। मृतक की पहचान संदीप सिंह निवासी वार्ड नंबर 13 सराफा बाजार बस्सी पठाना के तौर पर हुई है। पुलिस ने मृतक की जेब से एक सुसाइड नोट भी बरामद किया है। एसएचओ बलजिदर सिंह ने बताया कि मृतक ने अपनी मौत का जिम्मेदार किसी को नहीं बताया है। सुसाइड में मृतक ने अपने प्रेम संबंधों का खमियाजा भुगत रहे अपने मां-बाप को सभी मामलों में बरी करने की अपील जरूर की है। पुलिस ने लाश का पोस्टमार्टम करवा लाश परिजनों को सौंप दी।
क्या है मामला : मृतक के पिता सुखविदर सिंह ने पुलिस को बताया कि उसके बेटा का एक लड़की के साथ अफेयर था। दोनों ट्यूशन पढ़ते थे और दोनों 21 फरवरी को कहीं घूमने गए थे। लड़की के पिता ने 22 फरवरी को मेरे तथा मेरी पत्नी बलविदर कौर, बेटे संदीप तथा करमजीत सिंह खिलाफ लड़को को बहला फुसला कर भगाने तथा छेड़छाड़ का मामला दर्ज करवा दिया था। वह सभी परिवार के लोग जमानत पर आए हुए थे जिससे संदीप काफी परेशान रहता था। जैसे ही संदीप की मां बुधवार शाम को गुरुद्वारा श्री फतेहगढ़ साहिब में माथा टेकने गई त्यों ही संदीप सिंह ने कमरे में पगड़ी के साथ फंदा लगा लिया। उसकी जेब से एक सुसाइड नोट मिला है जिसमें उसने लिखा है कि लड़की के पिता ने उसपर गलत आरोप लगाए हैं। जिस पर बस्सी पठाना पुलिस ने लड़की के पिता खिलाफ मामला दर्ज करके आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।