पर्यावरण सुरक्षा को सभी आगे आएं :डा. जोरा सिंह
देश भगत यूनिवर्सिटी में विश्व पर्यावरण दिवस मनाया गया।
जागरण संवाददाता, फतेहगढ़ साहिब : देश भगत यूनिवर्सिटी में विश्व पर्यावरण दिवस मनाया गया। इस दौरान चांसलर डा. जोरा सिंह ने कहा कि पर्यावरण की सुरक्षा और बहाली के लिए सभी को आगे आना चाहिए ताकि पृथ्वी को जीवन के लिए सबसे खूबसूरत गृह बनाया जा सके। कार्यक्रम का आयोजन कृषि और जीवन विज्ञान संकाय के एडवांस क्लब और सिविल इंजीनियरिग विभाग के निर्माण क्लब द्वारा किया गया था। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि सदस्य सचिव पंजाब प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड करुणेश गर्ग थे। डा. दीन मोहम्मद जिला बागवानी अधिकारी हरियाणा मुख्य वक्ता के रूप में शामिल हुए। प्रो चांसलर डा. तेजिंदर कौर ने ज्यादा से ज्यादा पेड़ लगाने का आह्वान किया। उन्होंने जैव विविधता के फायदों के बारे में लोगों को जागरूक करें। इसके बाद कृषि छात्रों द्वारा साझा की गई छोटी-छोटी आनलाइन गतिविधियों का आयोजन किया गया जिसमें छात्रों ने अपने घर में छोटे पौधे लगाए और पौधे का संक्षिप्त विवरण दिया। करुणेश गर्ग ने अपने संबोधन में इस बात पर जोर दिया कि पानी को कैसे निकाला जा रहा है और इसे और खराब होने से रोकने के लिए क्या उपाय किए जा सकते हैं। गर्ग ने पंजाब प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड द्वारा वायु प्रदूषण की रोकथाम के लिए किए जा रहे प्रयासों से भी अवगत कराया। डा. बरिदरजीत सिंह डीन फैकल्टी आफ इंजीनियरिग एंड एप्लाइड साइंसेज देश भगत विश्वविद्यालय ने अपने संबोधन में बताया कि पृथ्वी कैसी थी और मानवीय लापरवाही कैसे हानिकारक प्रभाव डाल रही है। समारोह का समापन राष्ट्रगान के साथ हुआ और मुख्य अतिथि ने इस दौरान विभिन्न किस्मों के पौधे भी लगाए।