अज्ञात शव बरामद
थाना बड़ाली आला सिंह की पुलिस को एक अज्ञात व्यक्ति का शव मिला।
By JagranEdited By: Published: Sat, 22 Aug 2020 04:49 PM (IST)Updated: Sat, 22 Aug 2020 04:49 PM (IST)
संवाद सहयोगी, सरहिद : थाना बड़ाली आला सिंह की पुलिस को एक अज्ञात व्यक्ति का शव मिला। एएसआइ जगरूप सिंह ने बताया कि पुलिस को सूचना मिली थी कि गांव बड़ाली की गुगा माड़ी पर एक अज्ञात व्यक्ति का शव पड़ा है। मृतक की आयु करीब 40-42 वर्ष है। प्राथमिक जांच में मौत कुदरती लग रही है। मौत का सही कारण पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद पता चल पाएगा। पुलिस ने शव को पहचान के लिए सिविल अस्पताल के शवगृह में रखवा दिया था।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें