हादसे में दो नौजवान गंभीर घायल, पीजीआइ रेफर
मंडी गोबिदगढ़ नसराली भादला रोड पर हुए दर्दनाक हादसे में दो नौजवान बुरी तरह घायल हो गए। जिनकी पहचान कृष्ण सिंह और विवेक शर्मा दोनों राम नगर मंडी गोबिदगढ़ के तौर पर हुई है।
संवाद सहयोगी, मंडी गोबिदगढ़ : नसराली भादला रोड पर हुए दर्दनाक हादसे में दो नौजवान बुरी तरह घायल हो गए। जिनकी पहचान कृष्ण सिंह और विवेक शर्मा दोनों राम नगर मंडी गोबिदगढ़ के तौर पर हुई है। नौजवान मोटरसाइकिल पर जा रहे थे तभी उनकी टक्कर ट्रैक्टर के पीछे लगे रोटावेटर से हो गई। हादसे में मोटरसाइकिल चला रहे नौजवान की टांग शरीर से जुदा हो गई। जबकि पीछे बैठे दूसरे नौजवान की टांग भी टूट गई। हादसे से तुरंत बाद मौके पर मौजूद लोगों ने दोनों को सिविल अस्पताल मंडी गोबिदगढ़ में दाखिल करवाया। जहां डॉक्टरों ने प्रारंभिक इलाज देकर एक नौजवान को पीजीआइ चंडीगढ़ और दूसरे को राजिदरा अस्पताल पटियाला रेफर कर दिया। सूचना पुलिस को दे दी गई है।