कोरोना से दो और मौतें, 22 नए केस
जिले में कोरोना से दो और लोगों की मौत हो गई। इसके चलते महामारी से मरने वालों की संख्या 18 हो गई है।
जागरण संवाददाता, फतेहगढ़ साहिब : जिले में कोरोना से दो और लोगों की मौत हो गई। इसके चलते महामारी से मरने वालों की संख्या 18 हो गई है। चुन्नी कलां गांव के रहने वाले 78 वर्षीय व्यक्ति की हालत खराब होने पर सोहाणा अस्पताल में भर्ती कराया गया था। वहां उसका कोरोना टेस्ट 20 अगस्त को पॉजिटिव पाया गया था, जिसके बाद हालत खराब होती गई और शनिवार को उसकी मौत हो गई। दूसरी मौत लुधियाना के फोर्टिस अस्पताल में हुई। यहां मंडी गोबिदगढ़ के रहने वाले 71 वर्षीय अशोक जैन ने दम तोड़ा। कोरोना पॉजिटिव अशोक जैन को शुक्रवार की शाम को दिल का दौरा पड़ा था। उपचार के दौरान उनकी मौत हो गई। इसके अलावा जिले में शनिवार को 22 नए मामले भी सामने आए। सिविल सर्जन डॉ. सुरिदर सिंह ने बताया कि अब जिले में कोरोना मरीजों की संख्या 868 हो गई है। इनमें से 301 केस एक्टिव हैं।