Move to Jagran APP

पतंग उड़ाते दो बच्चे छत से गिरकर घायल

गत देर शाम दो विभिन्न मामलों में पतंग उड़ाते समय दो बच्चे छत से गिरकर घायल हो गए।

By JagranEdited By: Published: Tue, 26 Nov 2019 01:50 AM (IST)Updated: Tue, 26 Nov 2019 06:09 AM (IST)
पतंग उड़ाते दो बच्चे छत से गिरकर घायल
पतंग उड़ाते दो बच्चे छत से गिरकर घायल

संवाद सहयोगी, सरहिद : गत देर शाम दो विभिन्न मामलों में पतंग उड़ाते समय दो बच्चे छत से गिरकर घायल हो गए। इनमें से एक की हालत गंभीर होने के कारण उसे सिविल अस्पताल फतेहगढ़ साहिब से चंडीगढ़ रेफर किया गया। मंडी गोबिंदगढ़ की गुरु की नगरी में छह वर्षीय बच्चा आकाश मकान की छत पर पतंग उड़ा रहा था। इसी बीच वह नीचे गिर गया। उसके सिर में गंभीर चोट लगने के कारण उसे मंडी गोबिदगढ़ से फतेहगढ़ साहिब और बाद में चंडीगढ़ के सेक्टर-32 स्थित सिविल अस्पताल में रेफर किया गया। इसी प्रकार, सरहिद की नई आबादी क्षेत्र में पतंग उड़ा रहा दस वर्षीय नैतिक छत से गिरकर घायल हो गया।

loksabha election banner

Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.