नाबालिग से छेड़छाड़ के आरोप में दो गिरफ्तार
बस्सी पठाना पुलिस ने एक नाबालिग के साथ छेड़छाड़ करने के आरोप में दो आरोपितों को गिरफ्तार करके उन्हें जेल भेजा।
By JagranEdited By: Published: Tue, 18 Feb 2020 12:16 AM (IST)Updated: Tue, 18 Feb 2020 12:16 AM (IST)
संवाद सूत्र, बस्सी पठाना : बस्सी पठाना पुलिस ने एक नाबालिग के साथ छेड़छाड़ करने के आरोप में दो आरोपितों को गिरफ्तार करके उन्हें जेल भेजा। आरोपितों की पहचान गुरदीप सिंह और ललित कुमार निवासी बस्सी पठाना के तौर पर हुई है।
जानकारी के अनुसार 15 वर्षीय नाबालिग लड़की गत सायं करीब 7 बजे जब वह अपनी माता के साथ अपने दूसरे घर जा रही थी। इस दौरान एक मोटरसाईकिल पर सवार उक्त दोनों आरोपितों ने उसे घेर लिया और उसका हाथ पकड़ कर उसे जबरदस्ती मोटरसाइकिल पर बैठाने की कोशिश करने लगे। जब उन्होंने शोर मचाया तो आरोपित मौके से फरार हो गए। करीब आठ महीने पहले भी आरोपितों ने लड़की से छेड़छाड़ की थी।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें