सुनील रैना बने सिटीजन वेल्फेयर चैरिटेबल ट्रस्ट के अध्यक्ष
संवाद सूत्र बस्सी पठाना बस्सी पठाना में वृद्धों की सेवा के लिए चल रहे वृद्धाश्बस्सी पठाना में वृद्धों की सेवा के लिए चल रहे वृद्धाश्रम की प्रबंधक कमेटी सिटीजन वेल्फेयर चैरिटेबल ट्रस्ट के पदाधिकारियों का चुनाव किया गया। ाम की प्रबंधक कमेट
संवाद सूत्र, बस्सी पठाना : बस्सी पठाना में वृद्धों की सेवा के लिए चल रहे वृद्धाश्रम की प्रबंधक कमेटी सिटीजन वेल्फेयर चैरिटेबल ट्रस्ट के पदाधिकारियों का चुनाव किया गया। इसमें सुनील रैना को वृद्धाश्रम तथा समाज सेवा के प्रति निभाई जा रही उनकी सेवाओं को देखते हुए उन्हें दूसरी बार सर्वसम्मति से अध्यक्ष पद की जिम्मेदारी सौंपी गई। इसके अलावा प्रदीप मल्होत्रा को कोषाध्यक्ष तथा विशाल गुप्ता को सचिव बनाया गया।
रैना ने कहा कि ट्रस्ट के पदाधिकारियों व सदस्यों द्वारा उन्हें जो जिम्मेदारी सौंपी गई है, उसे निभाने के लिए वह हमेशा तत्पर रहेंगे तथा वृद्धों के हितों के लिए हमेशा काम करते रहेंगे। उन्होंने कहा कि पहले ही कोरोना संक्रमण के दौरान वृद्धाश्रम को आइसोलेशन वार्ड बनाने के लिए प्रशासन को सहयोग दिया गया था तथा अब भी यदि कोई बेघर और जरूरतमंद व्यक्ति इस आश्रम में रहना चाहता है तो वह रह सकता है। उन्होंने शहर के दानी सज्जनों से अपील की कि वृद्धों की सेवा संभाल तथा सुविधा प्रबंधों के लिए अपना बनता योगदान दें।