Move to Jagran APP

पूर्व ब्लॉक समिति सदस्य सुखदेव सिंह कांग्रेस में शामिल

जागरण संवाददाता फतेहगढ साहिबगांव पतारसी कलां के पूर्व ब्लॉक समिति सदस्य सुखदेव सिंह पतारस

By JagranEdited By: Published: Sat, 20 Apr 2019 06:32 PM (IST)Updated: Sun, 21 Apr 2019 06:25 AM (IST)
पूर्व ब्लॉक समिति सदस्य सुखदेव सिंह कांग्रेस में शामिल
पूर्व ब्लॉक समिति सदस्य सुखदेव सिंह कांग्रेस में शामिल

जागरण संवाददाता, फतेहगढ साहिब:गांव पतारसी कलां के पूर्व ब्लॉक समिति सदस्य सुखदेव सिंह पतारसी कांग्रेस के उम्मीदवार डॉ. अमर सिंह और हलका विधायक कुलजीत सिंह नागरा की मौजूदगी में कांग्रेस में शामिल हो गए। कांग्रेस पार्टी में शामिल होने पर डॉ. अमर सिंह ने सुखदेव सिंह का स्वागत करते कहा कि कांग्रेस ने हमेशा वर्करों की कद्र की है और दूसरे पार्टियों में सिर्फ वर्करों का प्रयोग किया जाता है।

loksabha election banner

विधायक नागरा ने कहा कि कांग्रेस सरकार की तरफ से पिछले दो वर्षो के दौरान करवाए विकास कार्यो और पूरे किये वादों को देखकर ही सुखदेव सिंह ने यह फैसला लिया है। इस अवसर पर जिला कांग्रेस कमेटी के प्रधान सुभाष सूद, बलविदर सिंह मावी, यूथ प्रधान परमिदर सिंह, अमरदीप सिंह बैनीपाल व रणधीर सिंह आदि उपस्थित थे।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.