शिव मंदिर की मूर्तियां तोड़ीं, मामला दर्ज
गांव बरोंगा बुलंद के शिव मंदिर में स्थापित तीन मूर््ितयों को अज्ञात व्यक्तियों ने तोड़ दिया।
By JagranEdited By: Published: Wed, 06 Nov 2019 12:08 AM (IST)Updated: Wed, 06 Nov 2019 12:08 AM (IST)
संवाद सूत्र, अमलोह : गांव बरोंगा बुलंद के शिव मंदिर में स्थापित तीन मूर््ितयों को अज्ञात व्यक्तियों ने तोड़ दिया। इसके बाद गांव में तनाव है और हिदू वर्ग में रोष है। अमलोह थाना की पुलिस ने नंबरदार केवल सिंह की शिकायत पर अज्ञात लोगों के खिलाफ धार्मिक भावनाओं को ठेस पहुंचाने के आरोप में मामला दर्ज किया है।
गांव में वर्ष 2010 में इस मंदिर में भगवान श्री गणेश, माता पार्वती व भगवान कार्तिक की मूर्तियां स्थापित की गई थीं। इन्हें तीन नवंबर की रात अज्ञात व्यक्ति तोड़ गए। मंगलवार सुबह करीब पांच बजे जब श्रद्धालु मंदिर में सफाई करने आए तो इस बारे में पता चला।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें