मंदिर देवी दवाला में श्री राम कथा 13 से
संवाद सहयोगी सरहिंद मंदिर शिव दवाला कमेटी दशहरा ग्राउंड सरहिंद शहर की तरफ से महाशिवर
संवाद सहयोगी, सरहिंद : मंदिर शिव दवाला कमेटी दशहरा ग्राउंड सरहिंद शहर की तरफ से महाशिवरात्रि को समर्पित संगीतमय श्री राम कथा 13 फरवरी से 20 फरवरी तक कराई जा रही है। जिसमें आचार्य व्यास श्री दनेश शडियाल जी इलाहाबाद वाले प्रभु की महिमा का गुणगान करेंगे। यह जानकारी देते हुए मंदिर कमेटी के अध्यक्ष एडवोकेट नरिंदर शर्मा और पंडित कमलेश व्यास ने बताया कि हर वर्ष की तरह शिवरात्रि से पहले राम कथा कराई जा रही है। जिसमें रोजाना सुबह 8 बजे पूजा होगी। शाम को 3 से 6 बजे तक संगीतमय श्री राम कथा होगी। 20 फरवरी को भगवान शिव की बारात निकलेगी। 21 फरवरी को सुबह 7 से 9 बजे तक पूजा होगी। 9 से 11 बजे तक हवन यज्ञ होगा। 12 से 3 बजे तक कथा संपूर्ण होगी। कथा का निमंत्रण पत्र रविवार को जारी किया गया। इस अवसर पर बंटी महंत, सलमा महंत, सुभाष सूद, व्यापार मंडल नेता वरिंदर रत्न, कृष्ण गुप्ता, विजय पाठक, अरुण सूरी, बनी गुप्ता, एडवोकेट सुमित गुप्ता, राज कुमार, सुरेश शर्मा, जगदीश सिंह, दविंदर सूद, राकेश कुमार, संजीव शर्मा, सचिन शर्मा, सुरेश सूद भी उपस्थित थे।
फोटो कैप्शन : कथा का निमंत्रण पत्र जारी करते कमेटी के सदस्य।