संत फरीद पब्लिक स्कूल में आनलाइन मनाया सैनिक दिवस
संत फरीद पब्लिक स्कूल के विद्यार्थियों को आनलाइन शिक्षा के साथ विभिन्न प्रकार की गतिविधियां करवाई जा रही है।
By JagranEdited By: Published: Sat, 15 Jan 2022 07:08 PM (IST)Updated: Sat, 15 Jan 2022 07:08 PM (IST)
संवाद सहयोगी, मंडी गोबिदगढ़ : संत फरीद पब्लिक स्कूल के विद्यार्थियों को आनलाइन शिक्षा के साथ विभिन्न प्रकार की गतिविधियां करवाई जा रही है। इसी कड़ी के तहत घर बैठे बच्चे विभिन्न प्रकार की प्रतियोगिताओं में भाग ले रहे हैं। शनिवार को भारतीय सैनिक दिवस के मौके पर एक प्रतियोगिता करवाई गई, जिसमें उन्हें भारतीय सैनिकों के बारे अवगत करवाया गया। वहीं बच्चों ने भी देशभक्ति कविताएं व गीत पेश कर वाहवाही लूटी। बेशक यह प्रतियोगिता आनलाइन थी, लेकिन बच्चों के उत्साह में कोई फर्क नहीं था। इस मौके स्कूल प्रिसिपल वीरेंद्रजीत सिंह, स्कूल चेयरपर्सन हरजिदर कौर, वाइस प्रिसिपल अमृता सिंह ने भारतीय सेना पूरी दुनिया में बड़ा अहम स्थान रखती हैं।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें