गोमाता की कृपा से सुधरते है लोक परलोक : चोपड़ा
संवाद सहयोगी मंडी गोबिदगढ़ श्री कृष्णा गोशाला ट्रस्ट द्वारा प्रधान नारायण सिगला की अध्यक्षता मे
संवाद सहयोगी, मंडी गोबिदगढ़ : श्री कृष्णा गोशाला ट्रस्ट द्वारा प्रधान नारायण सिगला की अध्यक्षता में श्री राधा कृष्ण गोमाता मंदिर प्रांगण में श्री राधा नाम संकीर्तन किया गया। मंदिर पुजारी पंडित जितेंदर वशिष्ठ ने संकीर्तन के यजमान अश्वनी चोपड़ा से गणपति पूजन व श्री राधा कृष्ण गोमाता की पूजा अर्चना करवाई। इस मौके पर सरहिद की प्रसिद्ध भजन मंडली श्री बांके बिहारी संकीर्तन मंडल द्वारा श्री राधा कृष्ण गोमाता का गुणगान किया गया। अश्वनी चोपड़ा ने कहा कि गोमाता की सेवा कर्मो से मिलती है। उन्होंने कहा कि गोमाता की कृपा से इंसान का लोक परलोक सुधर जाता है। संकीर्तन में श्री कृष्ण के भजनों पर भक्त खूब झूमे। आरती अरदास के बाद संगत में मिठाई और फल का प्रसाद वितरित किया गया। इस अवसर पर मंगत वर्मा, नीलिमा भाटिया, शीला बांसल, निशा भाटिया, राम दुलारी, शकुंतला देवी, सुदर्शना देवी, शांति देवी, राज रानी, कमलजीत, विजय रानी शर्मा, निर्मल रानी, चंद्र भाटिया, ऊषा भाटिया, किरण चोपड़ा, रिटू रानी, दर्शन लाल भाटिया, सोमनाथ लोटावा, एनके खन्ना, अमर चंद भारद्वाज, दर्शन गोयल, प्रीतम कालड़ा, नरिदर भाटिया व आदि उपस्थित थे।