दुर्गा मंदिर में मनाई श्री कृष्ण जन्माष्टमी
संवाद सहयोगी, खमाणों : दुर्गा मंदिर श्री कृष्ण जन्माष्टमी का त्योहार धूमधाम से मनाया गया।
By JagranEdited By: Published: Tue, 04 Sep 2018 12:41 AM (IST)Updated: Tue, 04 Sep 2018 12:41 AM (IST)
संवाद सहयोगी, खमाणों : दुर्गा मंदिर श्री कृष्ण जन्माष्टमी का त्योहार धूमधाम से मनाया गया। श्री कृष्ण भगवान की मूर्ति आगे दीपमाला जला कर समागम का आरंभ किया गया। भगवान श्री कृष्ण और राधा के रूप में सजे बच्चे बहुत सुंदर लग रहे थे। प्रबंधकों की तरफ से भगवान श्री कृष्ण जी के जीवन लीला बारे जानकारी दी। समागम दौरान बच्चों ने श्री कृष्ण भगवान के जीवन बारे अलग-अलग झांकियां पेश की। इस मौके प्रधान मनुज शर्मा, राजीव आहूजा, दीपक वर्मा, टीटू गुप्ता, नंद लाल, नरिन्दर खुराना, संजीव शर्मा, पंकू शर्मा और दर्शन पपनेजा उपस्थित थे।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें