गुरु नानक देव जी का प्रकाश पर्व मनाया
श्री गुरु नानक देव जी के प्रकाश पूर्व के संबंध में रखे गए श्री अखंड पाठ साहिब जी के भोग डाले गए।
By JagranEdited By: Published: Sun, 10 Nov 2019 06:30 PM (IST)Updated: Mon, 11 Nov 2019 06:29 AM (IST)
संवाद सूत्र, खमाणों : गांव मनैली के गुरुद्वारा साहिब में श्री गुरु नानक देव जी के प्रकाश पूर्व के संबंध में रखे गए श्री अखंड पाठ साहिब जी के भोग डाले गए। मास्टर जगजीत सिंह ने बताया कि आठ नवंबर को श्री अखंड पाठ आरंभ किया गया था और आज भोग डाले गए। भोग के बाद भाई मेजर सिंह ने कथा विचार कर संगत को निहाल किया। इस मौके पर गुरु का लंगर भी लगाया गया। इस अवसर पर मास्टर गुलजार सिंह, दविदर सिंह, वरिदर सिंह, गुरनाम सिंह, जसवीर सिंह, सुदागर सिंह, निर्भय सिंह, कुलवीर सिंह, रणवीर सिंह, हर्षप्रीत सिंह, पोला सिंह, अमरजीत सिंह आदि उपस्थित थे।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें