Move to Jagran APP

अनाज मंडी में सरकार के खिलाफ किया प्रदर्शन

जिले में पंजाब सरकार द्वारा धान का दाना दाना खरीदने के दावे फेल साबित हो रहे हैं।

By JagranEdited By: Published: Fri, 11 Oct 2019 07:05 PM (IST)Updated: Sat, 12 Oct 2019 06:10 AM (IST)
अनाज मंडी में सरकार के खिलाफ किया प्रदर्शन
अनाज मंडी में सरकार के खिलाफ किया प्रदर्शन

संवाद सूत्र, अमलोह : जिले में पंजाब सरकार द्वारा धान का दाना दाना खरीदने के दावे फेल साबित हो रहे हैं। तकरीबन सभी मंडियों में धान की खरीद चीटीं चाल चल रही है। जिसे लेकर किसान, आढ़ती व मजदूर तीनों वर्ग परेशान हैं। इनके समर्थन में शुक्रवार को अमलोह अनाज मंडी में शिरोमणि अकाली दल (बादल) ने पंजाब सरकार के खिलाफ रोष प्रदर्शन किया। जिसकी अगुआई हलका प्रभारी गुरप्रीत सिंह राजू खन्ना कर रहे थे। उन्होंने किसानों व मजदूरों से समस्याएं भी सुनीं। राजू खन्ना ने कहा कि पंजाब की कांग्रेस सरकार हर फ्रंट पर फेल साबित हुई है। एक तो पहले से सरकार की गलत नीतियों के कारण धान की खरीद देरी से शुरू हुई। अब अनाज मंडियों में फसल की बोली मनमर्जी से लगाई जा रही है। स्थिति को भांपते हुए डिप्टी कमिश्नर डॉ. प्रशांत कुमार गोयल खुद मंडी में पहुंचे और प्रदर्शनकारियों से बातचीत की। उन्होंने प्रदर्शनकारियों को भरोसा दिलाया कि मंडियों में किसानों को कोई दिक्कत नहीं आने देंगे। इस पर रोष प्रदर्शन समाप्त किया गया। गौरतलब है कि अमलोह अनाज मंडी में कई दिनों से फसल की बोली नहीं लगाई जा रही थी। खानापूर्ति के लिए एजेंसियां नामात्र फसल खरीद रही थीं। इसका पता लगने पर शिअद ने इस मुद्दे पर कांग्रेस को घेरा। मजदूरों ने की हड़ताल, कामकाज प्रभावित

loksabha election banner

अनाज मंडी अमलोह में मेहनताना न मिलने पर शुक्रवार को मजदूरों ने हड़ताल की। हड़ताल के कारण फसल की खरीद का काम बुरी तरह प्रभावित हुआ। मजदूरों का कहना था कि उन्हें फसल को सुखाने के मेहनताना पहले से पांच रुपए की बजाय साढ़े तीन रुपए प्रति बोरी मिल रहा है। ऊपर से यह रकम उन्हें देने में भी देरी की जा रही है। जिस कारण उन्होंने हड़ताल की। आढ़ती एसोसिएशन के भरोसे पर बाद दोपहर हड़ताल खत्म की गई।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.