वृद्ध आश्रम में मनाया सीनियर सिटीजन डे
संवाद सूत्र बस्सी पठाना सीनियर सिटीजन चेरिटेबल ट्रस्ट द्वारा बस्सी पठाना में चलाए जा रहे वृद्ध अ
संवाद सूत्र, बस्सी पठाना : सीनियर सिटीजन चेरिटेबल ट्रस्ट द्वारा बस्सी पठाना में चलाए जा रहे वृद्ध आश्रम में सीनियर सिटीजन डे मनाया गया। इस मौके पर कानूनी सेवा अथॅारिटी कमचीफ ज्यूडिशियल मेजिस्ट्रेट गुरप्रताप सिंह ने कहा कि बुजुर्ग जिदगी के लंबे अनुभवों का एक अनमोल खजाना है। इसलिए उनको समाज के प्रत्येक क्षेत्र में सम्मान देना प्राथमिक फर्ज है। उन्होंने बुजुर्गो से खास बातचीत की और रहने का जायजा भी लिया गया। उन्होंने जिला कानूनी सेवा अथॉरिटी द्वारा चलाई जा रही विभिन्न स्कीमों और सुविधाओं जैसे कि अदालत में वकीलों की निशुल्क सेवाएं, निशुल्क कानूनी सलाह, लोक अदालत, समझौता सदन राजीनामा केंद्र द्वारा झगड़ों का निपटारा करने के बारे में जानकारी दी। इस अवसर पर एसडीएम जगदीश सिंह जौहल, जिला कांग्रेस के प्रधान सुभाष सूद, सुनील रैना, राहुल कुमार, नरिदर सिंह व आदि उपस्थित थे।