माता गुजरी कॉलेज में संविधान दिवस पर सेमिनार
भारत का संविधान विश्व का सबसे बड़ा लोकतांत्रिक देश है। जिसकी बागडोर लिखित संविधान के अनुसार चलाई जा ही है। हमारा संविधान विश्व का सबसे विलक्षण संविधान है।
जागरण संवाददाता, फतेहगढ़ साहिब
भारत का संविधान विश्व का सबसे बड़ा लोकतांत्रिक देश है। जिसकी बागडोर लिखित संविधान के अनुसार चलाई जा ही है। हमारा संविधान विश्व का सबसे विलक्षण संविधान है। जो विश्व के लिए एक प्रकाश पुंज के रूप में काम कर रहा है। यह बात माता गुजरी कॉलेज में संविधान दिवस पर आयोजित समागम में पंजाबी विश्वविद्यालय के पूर्व डीन डॉ. जमशीद अली खान ने रखी।
कॉलेज के निदेशक ¨प्रसिपल डॉ. कश्मीर ¨सह ने आमंत्रित मेहमानों का स्वागत करते कहा कि हमें अपने संविधान में दर्ज अधिकारों की पालना करनी चाहिए। जो हमारी नैतिक जिम्मेवारी बनती है। संविधान दिवस पर संविधान के बाबत चर्चा करना सराहनीय काम है। इस तरह के हर विषय पर आयोजन निरंतर किए जाने चाहिए। सेमिनार के दौरान डीन अकादमिक प्रो. विक्रमजीत सिंह संधू, डॉ. राजिंदर कौर, प्रो. हरवीन कौर व प्रो. अनुप्रीत ¨सह खास तौर से मौैजूद रहे।