Move to Jagran APP

लेखन प्रतियोगिता में रुपाली ने हासिल किया पहला स्थान

श्री गुरु ग्रंथ साहिब विश्व यूनिवर्सिटी के बॉटनी और वातावरण साइंसेज विभाग द्वारा वाइस चांसलर डॉ. प्रितपाल सिंह की अगुआई में अंतरराष्ट्रीय जीव विभिन्नता दिवस के मौके पर कोविड-19 दौरान प्रकृति की स्थिति विषय पर राष्ट्रीय ऑनलाइन प्रतियोगिता करवाई गई।

By JagranEdited By: Published: Sun, 24 May 2020 04:19 PM (IST)Updated: Sun, 24 May 2020 04:19 PM (IST)
लेखन प्रतियोगिता में रुपाली ने हासिल किया पहला स्थान
लेखन प्रतियोगिता में रुपाली ने हासिल किया पहला स्थान

संवाद सहयोगी, फतेहगढ़ साहिब : श्री गुरु ग्रंथ साहिब विश्व यूनिवर्सिटी के बॉटनी और वातावरण साइंसेज विभाग द्वारा वाइस चांसलर डॉ. प्रितपाल सिंह की अगुआई में अंतरराष्ट्रीय जीव विभिन्नता दिवस के मौके पर कोविड-19 दौरान प्रकृति की स्थिति विषय पर राष्ट्रीय ऑनलाइन प्रतियोगिता करवाई गई। इसे पंजाब जीव विभिन्नता बोर्ड चंडीगढ़ और जीव विभिन्न अथॉरिटी, नई दिल्ली ने स्पांसर किया।

loksabha election banner

सहायक प्रो. व इंचार्ज बॉटनी और वातावरण साइंस विभाग डॉ. यादविदर सिंह ने बताया कि इस विषय तहत लेख लिखने, कोलाज बनाना और स्लोगन लिखने के मुकाबले करवाए गए। इसमें देश के विभिन्न हिस्सों से 400 से अधिक प्रतिभागियों ने भाग लिया। इस प्रतियोगिता में लेख मुकाबले में पहला स्थान रुपाली शर्मा सरकारी कॉलेज फार वूमेन गांधीनगर, जम्मू, दूसरा स्थान अनीका शर्मा सरकारी पीजी कॉलेज ऊना हिमाचल प्रदेश और तीसरा स्थान अर्पना ठाकुर सरकारी पीजी कॉलेज बिलासपुर हिमाचल प्रदेश ने हासिल किया। कोलाज में मानिक कपूर ने पहला, सुरभि सिंह ने दूसरा और प्रेरणा कुकरेजा ने तीसरा स्थान हासिल किया। जबकि स्लोगन लेखन में हरजिदर सिंह, जपकरन सिंह और जश्नदीप सिंह ने क्रमवार पहला, दूसरा और तीसरा स्थान हासिल किया। डीन फैकल्टी ऑफ बेसिक एंड अप्लाइड साइंसेज डॉ. एसएस बिलिग ने प्रतिभागियों की प्रशंसा करते हुए विजेताओं को शुभकामनाएं दी। बताया कि सबको ईमेल द्वारा सर्टिफिकेट भेजे जाएंगे।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.