रिशेप्शनिस्ट और मालिक में प्यार, फिर धोखा दे दोस्त से कराई शादी, दोनों करते रहे दुष्कर्म
ढाबा मालिक ने रिशेप्सनिस्ट को अपने प्रेमजाल में फंसा दिया। इसके बाद उसने उससे संबंध बनाए और फिर उसकी शादी दोस्त से करवा दी। इसके बाद दोनों उससे दुष्कर्म करते रहे।
जेएनएन, सरहिंद। ढाबे पर रिसेप्शनिस्ट युुुुुवती ढाबा मालिक के प्यार के चक्कर में फंस गई। दोनों के बीच शारीरिक संबंध भी बन गए। ढाबा मालिक ने उससे शादी का वादा किया था, लेकिन बाद उसने खुद शादी करने के बजाय अपने दोस्त से उसकी शादी करवा दिया। इसके बाद ढाबा मालिक और उसका दोस्त उससे दुष्कर्म करते रहे। थाना फतेहगढ़ साहिब ने महिला की शिकायत पर ढाबा मालिक जतिंदर सिंह व उसके दोस्त खुशविंदर सिंह के खिलाफ दुष्कर्म का केस दर्ज कर लिया है।
युवती के मुताबिक वह जतिंदर सिंह के ढाबे पर काम करती थी। इस दौरान जतिंदर ने प्यार करने का झूठा नाटक किया। वह भी उसके चक्कर में आ गई। जतिंदर ने उससे शादी का वादा किया था। दोनों के बीच शारीरिक संबंध भी बन गए। जतिंदर शादीशुदा था। उसने कहा कि वह पत्नी को तलाक देने के बाद उससे शादी करेगा। युवती को उसकी बातोंंपर विश्वास हो गया। इसकेे बाद जतिंदर उससे शारीरिक संबंध बनाता रहा। इसी दौरान उसने युवती को कहा कि जब तक उसका तलाक नहीं हो जाता तब तक वह उसके दोस्त खुशविंदर सिंह से शादी कर ले।
युवती के मुताबिक जतिंदर ने उसकी शादी अपने दोस्त खुशविंदर सिंह से 29 जनवरी को कोर्ट में करवा दी। जतिंदर ने कहा था कि जब तक वह पत्नी को तलाक नहीं देता, तब तक खुशविंदर के घर दोनों मिलते रहेंगे। इस दौरान दोनों ने उससे संबंध बनाते रहे। कुछ दिन बाद उसे पता चला कि जतिंदर के तीन बच्चेे भी हैं और पत्नी तलाक नहीं देना चाहती। जब उसने जतिंदर से बात की तो उसे धमकाया। इस पर उसने पुलिस में शिकायत की। पुलिस ने दोनों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। आरोपित फरार हैं।
यह भी पढ़ें: लॉकडाउन में मजबूत रिश्तों की डोर, महिलाओं के अच्छे सहयोगी साबित हुए पुरुष
यह भी पढ़ें: निजी स्कूलों ने बताया उन्हें क्यों चाहिए फीस, सरकार के आदेश को हाई कोर्ट में चुनौती
यह भी पढ़ें: कामगारों की छटपटाहट: भ्राजी, तुस्सी घर लौट आओ...बाबूजी हमहू चाहित है, कौनो व्यवस्था करावा
यह भी पढ़ें: हरियाणा के युवाओं की दास्तां: जमीन बेची और लाखों का कर्ज लिया, बेटा बर्बादी लेकर लाैटा
यह भी पढ़ें: मुश्किल में फंसी जान को बचाएगा सप्लीमेंट ऑक्सीजन थेरेपी सिस्टम, कोरोना संकट में संजीवनी
यह भी पढ़ें: ... और थम गई गाेल मशीन, खेल ही नहीं जिंदगी के चैंपियन थे बलबीर, स्वर्णिम युग का अंत
यह भी पढ़ें: चिंता न करें जल्द मिलेगी कोरोना से मुक्ति, जानें उत्तर भारत में कब तक खत्म होगा यह virus
यह भी पढ़ें: वंडर गर्ल है म्हारी जाह्नवी, दुनिया भर के युवाओं की आइकॉन बनी हरियाणा की 16 की लड़की
पंजाब की ताजा खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें
हरियाणा की ताजा खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें