राम चंद बने टेक्निकल सर्विस यूनियन के सर्किल प्रधान
टेक्निकल सर्विस यूनियन डिस्ट्रीब्यूशन सर्कल पटियाला के यूनियन सर्किल का चुनाव प्रभात परवाना भवन में हुआ। इसमें पुरानी सर्कल समिति भंग की गई।
By JagranEdited By: Published: Sun, 05 Jan 2020 12:04 AM (IST)Updated: Sun, 05 Jan 2020 12:04 AM (IST)
जेएनएन, पटियाला : टेक्निकल सर्विस यूनियन डिस्ट्रीब्यूशन सर्कल पटियाला के यूनियन सर्किल का चुनाव प्रभात परवाना भवन में हुआ। इसमें पुरानी सर्कल समिति भंग की गई। इस मौके पर चुनाव के लिए चुनाव निरीक्षक रणबीर सिंह को कार्रवाई रजिस्टर सौंपा गया। टेक्निकल सर्विस यूनियन के संविधान अनुसार चुनाव करवाया गया जिसमें राम चंद लगातार दसवीं बार सर्किल प्रधान चुने गए। निर्मल कुमार उप प्रधान, प्रमोद कौशल सचिव, सुरजीत सिंह सहायक सचिव और रणजीत सिंह खजांची चुने गए। चुनाव होने के बाद रणबीर सिंह सीनियर उप प्रधान पंजाब ने अपने विचार रखे और नयी चुनी समिति को बधाई दी।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें