सुखबीर के प्रधान बनने पर वर्करों को मिलेगा बल : राजू खन्ना
पूर्व उप मुख्यमंत्री सुखबीर सिंह बादल को अमलोह के मुख्य सेवादार गुरप्रीत सिंह राजू खन्ना ने सम्मानित किया।
By JagranEdited By: Published: Sat, 14 Dec 2019 05:17 PM (IST)Updated: Sun, 15 Dec 2019 06:11 AM (IST)
संवाद सूत्र, अमलोह : पूर्व उप मुख्यमंत्री सुखबीर सिंह बादल को शिरोमणि अकाली दल का तीसरी बार प्रधान बनने पर यूथ अकाली दल के प्रधान व हलका अमलोह के मुख्य सेवादार गुरप्रीत सिंह राजू खन्ना ने सम्मानित किया। इस मौके पर राजू खन्ना ने कहा कि सुखबीर सिंह बादल के पार्टी प्रधान बनने पर वर्करों को बल मिलेगा। उन्होंने कहा कि उनका दोबारा पार्टी का प्रधान चुना जाना सिख भाईचारे और पंजाबियों के लिए गर्व की बात है। सुखबीर बादल ने पंजाब और पंजाबियत के लिए जो कार्य किए है, वह प्रशंसनीय है तथा कांग्रेस सरकार की धक्केशाही के खिलाफ हमेशा ही आवाज बुलंद की है।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें