स्लैच की एल्बम इतबार का पोस्टर जारी
गोल मार्केट एसोसिएशन गोबिदगढ़ द्वारा गायक सतिंदर स्लैच की एल्बम इतबार का पोस्टर जारी किया गया।
By JagranEdited By: Published: Sun, 25 Jul 2021 08:12 PM (IST)Updated: Sun, 25 Jul 2021 08:12 PM (IST)
संवाद सहयोगी, मंडी गोबिदगढ़ : गोल मार्केट एसोसिएशन गोबिदगढ़ द्वारा गायक सतिंदर स्लैच की एल्बम इतबार का पोस्टर जारी किया गया। इस दौरान प्रसिद्ध समाज सेवक व प्रधान नरिदर भाटिया और डा. अमित संदल मौजूद थे। गीतकार हैप्पी खन्ना वाले का लिखा गीत गायक सतिदर स्लैच ने अपनी एल्बम इतबार में गाया है। इसका संगीत सुरिदर बब्बू ने दिया है। इस मौके पर जन कल्याण फाउंडेशन के चेयरमैन राजेंद्र गोयल ने गायक सतिदर स्लैच को एल्बम आने पर शुभकामनाएं दी। इस अवसर पर डा. मंजीत सिंह, राजेंद्र गोयल, मोनू शर्मा, सतनाम सिंह और अशोक कुमार उपस्थित थे।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें