Punjab News: अमीर बनने की लालच में दे दी महिला की बली, अधमरा कर फेंक दिया खेत में
दोनो एक तांतरिक के पास जाते थे जिसने उनको कहा था कि वो अगर किसी महिला की बली देते हैं तो बहुत अमीर हो जाएंगे। उनको मजदूरी करने की जरूरत नहीं होगी बल्कि उनकी अपनी फैक्ट्रियां शुरू हो जाएंगी।
फतेहगढ़ साहिब, जागरण संवाददाता। पंजाब के फतेहगढ़ साहिब में एक महिला की बली देने का मामला सामने आया है। बली देने की नीयत से महिला को तेजधार हथियारों से घायल करके खेत में फेंक गए थे। इस मामले में पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों की पहचान कुलदीप सिंह और जसवीर सिंह के रूप में हुई है।
दोनो आरोपित कुलदीप सिंह और जसवीर सिंह उर्फ जस्सी गांव फिरोजपुर की रहने वाली महिला बलवीर कौर को एक तांत्रिक के कहने पर बली देने के लिए गांव फरौर के एक खेत में ले गए और उसे गंभीर तौर पर घायल करके फेंक गए थे।
दोनो एक तांतरिक के पास जाते थे जिसने उनको कहा था कि वो अगर किसी महिला की बली देते हैं तो बहुत अमीर हो जाएंगे। उनको मजदूरी करने की जरूरत नहीं होगी बल्कि उनकी अपनी फैक्ट्रियां शुरू हो जाएंगी।
दोनों ने मिलकर इस घटना को अंजाम दिया। फिलहाल तांत्रिक की पुष्टि नहीं हो पाई है। पुलिस ने दोनो आरोपितों को गिरफ्तार कर लिया है और महिला पीजीआई में उपचाराधीन हैं।