शहीद जवान की याद में लगाया पौधा
पंजाब पुलिस के शहीद जवान अकबर अली पुत्र नेक खान की याद में पौधा लगाया गया।
By JagranEdited By: Published: Tue, 15 Oct 2019 05:11 PM (IST)Updated: Tue, 15 Oct 2019 05:11 PM (IST)
संवाद सहयोगी, सरहिद : थाना मूलेपुर के एसएचओ इंस्पेक्टर मनप्रीत सिंह देयोल ने गांव जागो चनारथल के पंजाब पुलिस के शहीद जवान अकबर अली पुत्र नेक खान की याद को ताजा करते उसकी याद में पौधा लगाया और शहीद के परिवार को सम्मानित किया। इंस्पेक्टर मनप्रीत सिंह ने बताया कि शहीद अकबर हली गांव दौन कलां में पुलिस पार्टी समेत रेलवे फाटक के नजदीक गश्त कर रहा था, जिसको आतंकवादियों ने गोली मार कर शहीद कर दिया था। इस अवसर पर शहीद की बहन माया देवी, सहायक थानेदार लखबीर सिंह व आदि उपस्थित थे।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें