कॉपी...गैरकानूनी नशा छुड़ाओ केंद्र चलाने वाले एक दिन की रिमांड पर
गैर कानूनी नशा छुड़ाओ केंद्र चलाने वाले तीन आरोपितों को कोर्ट में पेश किया गया।
संवाद सहयोगी, सरहिद : गांव पंजोली खुर्द में एक निजी मकान में खालसा वेलफेयर फाउंडेशन नाम पर गैर कानूनी नशा छुड़ाओ केंद्र चलाने वाले तीन आरोपितों को शुक्रवार को फतेहगढ़ साहिब कोर्ट में पेश किया गया, जहां थाना मूलेपुर की पुलिस ने एक दिन का रिमांड हासिल किया है। तीनों आरोपितों को पुलिस और सिविल प्रशासन ने संयुक्त कार्रवाई करते हुए गिरफ्तार किया था।
थाना मूलेपुर के प्रभारी इंस्पेक्टर मनप्रीत सिंह देयोल और सब इंस्पेक्टर चरनजीत सिंह ने बताया कि उक्त आरोपित गैर कानूनी तरीके से नशा छुड़ाओ केंद्र चला रहे थे और नशे के आदी नौजवानों को रात के समय घर से उठा कर लाते थे। जहां पुलिस ने रेड कर हरिदर सिंह निवासी भमारसी बुलंद, हरप्रीत सिंह उर्फ अमन निवासी हाल आबाद माता गुजरी कॉलोनी फतेहगढ़ साहिब और नरिदर सिंह निवासी लाडपुर तुरां, मंडी गोबिदगढ़ को मौके से गिरफ्तार किया था। उन्होंने कहा कि इन आरोपियों से कई अहम खुलासे होने की उम्मीद है। सब इंस्पेक्टर चरनजीत ने बताया कि केंद्र के मुख्य संचालक कुलवंत सिंह और उसके साथियों की तलाश के लिए विभिन्न जगह पर छापेमारी की जा रही है और जल्द ही उन्हें भी गिरफ्तार कर लिया जाएगा।