विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Apr 14, 2022 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

जिले के विकास कार्यों को प्राथमिकता के आधार पर पूरा किया जाएगा : डीसी

By JagranEdited By:
Published: Thu, 14 Apr 2022 04:26 PM (IST)

जिले के विकास कार्यों को प्राथमिकता के आधार पर पूरा किया जाएगा व लोगों के काम समय पर होने सुनिश्चित किए जाएंगे।

जिले के विकास कार्यों को प्राथमिकता के आधार पर पूरा किया जाएगा : डीसी
जिले के विकास कार्यों को प्राथमिकता के आधार पर पूरा किया जाएगा : डीसी

संवाद सहयोगी, फतेहगढ़ साहिब : जिले के विकास कार्यों को प्राथमिकता के आधार पर पूरा किया जाएगा व लोगों के काम समय पर होने सुनिश्चित किए जाएंगे। इस संबंध में कोई लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। ये बात नवनियुक्त डिप्टी कमिश्नर परनीत शेरगिल ने पदभार ग्रहण करने के मौके पर मीडिया से बातचीत में कही।

डीसी ने कहा कि जिले में हो रहे विकास कार्यों को तय समय में पूरा करने और नए सिरे से शुरू किए गए विकास को प्राथमिकता दी जाएगी। उन्होंने कहा कि वह इस भूमि पर शहीदों की सेवा को डीसी के रूप में एक चुनौती के रूप में लेंगी और विकास कार्यों की गुणवत्ता और लोगों के कार्यों में लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। गौरतलब है कि परनीत शेरगिल ने 2001 में पीसीएस के रूप में अपनी सेवा शुरू की थी वह एसडीएम बस्सी पठाना, एसडीएम सुनाम और एसडीएम पातड़ां भी रही हैं। उन्होंने अतिरिक्त सचिव जल आपूर्ति और स्वच्छता, एसीए पुडा के साथ-साथ आबकारी और कराधान विभाग में भी काम किया है। फतेहगढ़ साहिब का कार्यभार संभालने से पहले, वह पीआरटीसी के प्रबंध निदेशक के रूप में कार्यरत थी। डीसी ने पदभार ग्रहण करने से पहले अपने परिवार के सदस्य कर्नल कामिदर सिंह, हरिदर शेरगिल, रुपिदर कौर के साथ गुरुद्वारा श्री फतेहगढ़ साहिब में मत्था टेका। इस अवसर पर अतिरिक्त उपायुक्त (शहरी विकास) अनुप्रिता जोहल, एसडीएम फतेहगढ़ साहिब हिमाशु गुप्ता, डीएसपी यूसी चावला सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी उपस्थित थे।