सीएम को लावारिश पशु सौंपने जा रहे किसानों को पुलिस ने रोका
मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिदर सिंह को लावारिश पशुओं को सौंपने जा रहे भारतीय किसान यूनियन लक्खोवाल के पदाधिकारियों को जिला पुलिस ने चुन्नी इलाके के गांव सैंपली में ही रोक लिया।
संवाद सहयोगी, सरहिद : मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिदर सिंह को लावारिश पशुओं को सौंपने जा रहे भारतीय किसान यूनियन लक्खोवाल के पदाधिकारियों को जिला पुलिस ने चुन्नी इलाके के गांव सैंपली में ही रोक लिया। रोष में आए किसानों ने चंडीगढ़ रोड पर ही मोर्चा खोल दिया और सरकार खिलाफ जमकर रोष प्रदर्शन शुरू कर दिया। किसान नेताओं को शांत करने के लिए एसपी हरपाल सिंह मौके पर पहुंचे और उनकी समस्या का हल करने का भरोसा भी दिया। यूनियन के जिलाध्यक्ष हरमेल सिंह भटेडी ने बताया कि यह प्रोग्राम पंजाब के सभी जिलों में किया गया था। जिसके अंतर्गत 10 फरवरी को लुधियाना में हुई पंजाब ईकाई की बैठक में पंजाब सरकार को आवारा पशूओं को नकेल डालने के लिए अल्टीमेटम दिया गया था, लेकिन सरकार ने कोई अमल नहीं किया, जिससे आहत होकर उन्होंने बड़ी मेहनत से आवारा पशुओं को अलग-अलग स्थानों से इकठ्ठा किया था। जिसको सिविल एवं पुलिस प्रशासन के भरोसे के बाद गांव गड़ोलियां में बने कैटल पाऊंड में छोड़ दिया गया। किसान नेताओं ने बताया कि उक्त प्रोग्राम सरकार को जगाने के लिए बनाया गया था। यदि सरकार अभी भी न जागी तो संघर्ष ओर तेज किया जाएगा। इस मौके किसान प्रेस सचिव गुरमुख सिंह, महासचिव रजिदर सिंह, वित्त सचिव अमरजीत सिंह, ब्लाक खेड़ा के प्रधान जगजीत सिंह भी उपस्थित थे।