सड़क हादसे में एक की मौत
दफेड़ा गांव के पास हुए सड़क हादसे में एक व्यक्ति की मौत हो गई।
By JagranEdited By: Published: Sun, 23 Feb 2020 12:13 AM (IST)Updated: Sun, 23 Feb 2020 06:10 AM (IST)
संवाद सहयोगी, सरहिद : दफेड़ा गांव के पास हुए सड़क हादसे में एक व्यक्ति की मौत हो गई। मृतक की पहचान करमदीन निवासी संगरूर के तौर पर हुई। शनिवार सुबह करमदीन व बलराज खान निवासी संगरूर चंडीगढ़ से वापस जा रहे थे। जब वह दफेड़ा गांव के पास पहुंचे तो अज्ञात वाहन ने उनके वाहन को टक्कर मार दी। इससे टाटा एस वाहन में सवार करमदीन व बलराज गंभीर रूप से घायल हो गए। उन्हें सिविल अस्पताल फतेहगढ़ साहिब भर्ती कराया गया। वहां डाक्टरों ने करमदीन को मृत करार दिया। गंभीर रूप से घायल बलराज को राजिदरा अस्पताल पटियाला रेफर किया गया है।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें