सड़क हादसे में अज्ञात व्यक्ति की मौत
सरहिद जीटी रोड सरहिद पर फ्लोटिग रेस्टोरेंट के नजदीक हुए सड़क हादसे में घायल व्यक्ति ने उपचार के दौरान दम तोड़ दिया।
By JagranEdited By: Published: Tue, 30 Jun 2020 12:08 AM (IST)Updated: Tue, 30 Jun 2020 06:05 AM (IST)
संवाद सहयोगी, सरहिद : जीटी रोड सरहिद पर फ्लोटिग रेस्टोरेंट के नजदीक हुए सड़क हादसे में घायल व्यक्ति ने उपचार के दौरान दम तोड़ दिया। थाना सरहिद के सहायक थानेदार शमशेर सिंह ने बताया कि पुलिस को सूचना मिली थी कि एक अज्ञात व्यक्ति किसी वाहन की चपेट में आने से घायल हो गया है। जिसे उपचार के लिए सिविल अस्पताल फतेहगढ़ साहिब दाखिल करवाया गया। जहां उसकी गंभीर हालत देखते हुए उसे राजिदरा अस्पताल पटियाला रेफर कर दिया। जहां उसकी उपचार के दौरान मौत हो गई। उसके पास कोई पहचान पत्र नहीं मिला, जबकि उसने लाल रंग की टी शर्ट और काली लोअर पहनी हुई है। जिसके शव को 72 घंटों के लिए सिविल अस्पताल के डेड हाउस में रखवा दिया गया।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें