ओम प्रकाश बने जिला कांग्रेस कमेटी के सीनियर उपाध्यक्ष
ओम प्रकाश मुखीजा को जिला कांग्रेस कमेटी के सीनियर उपाध्यक्ष नियुक्त करने पर नियुक्ति पत्र सौंपा गया।
By JagranEdited By: Published: Fri, 13 Sep 2019 04:43 PM (IST)Updated: Fri, 13 Sep 2019 04:43 PM (IST)
संवाद सूत्र, बस्सी पठाना : जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष सुभाष सूद की ओर से ओम प्रकाश मुखीजा को जिला कांग्रेस कमेटी फतेहगढ़ साहिब के सीनियर उपाध्यक्ष नियुक्त करने पर नियुक्ति पत्र सौंपा गया। मुखीजा पहले नौ वर्ष शहरी अध्यक्ष और जिला कांग्रेस कमेटी में महासचिव और दो बार उपाध्यक्ष भी रह चुके है। इस मौके पर मुखीजा ने कहा कि जो जिम्मेवारी उन्हें सौंपी गई है वह उसे पूरी तनदेही से साथ निभाएंगे। इस अवसर कांग्रेस के अन्य सदस्य भी उपस्थित थे।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें