चैंबर में महिला वकील से की अश्लील हरकतें, केस
सरहिद थाना फतेहगढ़ साहिब पुलिस ने महिला वकील की शिकायत पर एक व्यक्ति खिलाफ मामला दर्ज किया है।
By JagranEdited By: Published: Sun, 26 Jul 2020 11:41 PM (IST)Updated: Mon, 27 Jul 2020 06:11 AM (IST)
संवाद सहयोगी, सरहिद : थाना फतेहगढ़ साहिब पुलिस ने महिला वकील की शिकायत पर एक व्यक्ति खिलाफ मामला दर्ज किया है। एसआई अमनप्रीत बराड़ ने बताया कि शिकायत में सरहिद की एक महिला जोकि जिला कोर्ट में करीब छह साल से वकील की प्रैक्टिस करती हैं ने बताया कि उसने सरप्रीत सिंह गांव अनायतपुरा, जिला फतेहगढ़ साहिब से एक लाख रुपये उधार लिए थे। 23 जुलाई को जब वह अपने चैंबर में मौजूद थी, तो वह आया और उसके साथ अश्लील हरकतें करने लगा। जब उसने शोर मचाया तो वह वहां से भाग गया। जिसके खिलाफ थाना फतेहगढ़ साहिब में मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरु कर दी है।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें