मुलाजिमों को भ्रष्टाचार के खिलाफ दिलाई शपथ
फतेहगढ़ साहिब भ्रष्टाचार खत्म करने के उद्देश्य से विजिलेंस ब्यूरो यूनिट ने विजिलेंस जागरूकता सप्ताह मनाया जा रहा है।
संवाद सहयोगी, फतेहगढ़ साहिब :
भ्रष्टाचार खत्म करने के उद्देश्य से विजिलेंस ब्यूरो यूनिट ने विजिलेंस जागरूकता सप्ताह मनाया जा रहा है। इस मौके इंस्पेक्टर प्रितपाल सिंह ने ईमानदारी एक जीवनशैली विषय पर दफ्तरी मुलाजिमों को भ्रष्टाचार के अंत के लिए शपथ दिलाई। उन्होंने कहा कि इसके अंत के लिए समाज के प्रत्येक वर्ग का जागरूक होना जरूरी है और प्रत्येक व्यक्ति को आगे आकर इसमें योगदान करना चाहिए।
इंस्पेक्टर प्रितपाल सिंह ने बताया कि फतेहगढ़ साहिब और खमाणों में भ्रष्टाचार के अंत संबंधी पोस्टर लगाए गए। इसके अलावा विभिन्न प्रचार साधनों द्वारा लोगों को जागरूक किया जाएगा। उन्होने कहा कि उनका उद्देश्य अधिक से अधिक लोगों को जागरूक करना है, ताकि रिश्वतखोरी की बुराई को जड़ से खत्म किया जा सके। नौजवान पीढ़ी को अपील करते कहा कि वह समाज को भ्रष्टाचार मुक्त करने के लिए अहम योगदान दे सकते हैं। उन्होंने कहा कि यदि कोई रिश्वत की मांग करता है तो तुरंत विजिलेंस विभाग के टोल फ्री नंबर 1800-1800-1000 या जिला विजीलेंस ब्यूरो यूनिट से संपर्क किया जा सकता हैं।