हुनर विकास प्रोजेक्ट के सैंटर का नितिन ने किया शुभारंभ
ंस्था एक नई उड़ान महिला आर्गेनाइजेशन द्वारा चलाए जा रहे मुफ्त इवनिग स्कूल के साथ-साथ अब जरुरतमंद महिलाओं और लड़कियों के लिए सिक्ल डेवल्पमेंट सेंटर खोला गया है।
संवाद सहयोगी, मंडी गोबिदगढ़ : संस्था एक नई उड़ान महिला आर्गेनाइजेशन द्वारा चलाए जा रहे मुफ्त इवनिग स्कूल के साथ-साथ अब जरुरतमंद महिलाओं और लड़कियों के लिए सिक्ल डेवल्पमेंट सेंटर खोला गया है। अमलोह रोड पर स्वर्ग धाम के नजदीक संत कुटिया आश्रम में खोले गए इस सेंटर का शुभारंभ समाज सेवक नितिन गुप्ता, मेघा गुप्ता एवं डॉ. मिनल कपूर ने संयुक्त रुप में किया। जानकारी देते हुए संस्था की प्रधान सीमा कौशल ने बताया कि इस सेंटर में महिलाओं और लड़कियों को मुफ्त सिलाई, ब्यूटी पार्लर, पेंटिग, आर्ट एंड क्रॉफ्ट की शिक्षा दी जाएगी, जबकि कंप्यूटर सेंटर सपोकन इंग्लिश व फ्री ट्यूशन के साथ-साथ पाचवीं से बारहवीं कक्षा तक के जरुरतमंद बच्चों के लिए फ्री इवनिग स्कूल चलाया जा रहा है। इस अवसर पर हीना शर्मा, शालिनी जिदल, शिखा बांसल, नीतू सिघी, सीमा धीर, आशू सतीजा, सुकेश, नीलम भल्ला, हरप्रीत कौर, दिनेश सिघी, प्रोफेसर आरके शर्मा, चंद्रकला, साक्षी कांसल, अंजली गुप्ता, अमित सैनी, कंचन, राजिदर कौर, वीना रानी आदि उपस्थित थे।