कौंसिल अध्यक्ष प्रिस ने रोड-शो से जताया शहरवासियों का आभार
नगर कौंसिल अध्यक्ष बनने के बाद हरप्रीत सिंह प्रिस ने रोड-शो से शहरवासियों का आभार जताया।
जेएनएन, मंडी गोबिदगढ़ : नगर कौंसिल अध्यक्ष बनने के बाद हरप्रीत सिंह प्रिस ने रोड-शो से शहरवासियों का आभार जताया। प्रिस खुली गाड़ी में इलाके में निकले। विभिन्न संगठनों के प्रतिनिधियों ने उन्हें सम्मानित किया और कई जगहों पर पुष्प वर्षा से उनका स्वागत किया गया। प्रिस ने इस जिम्मेवारी के लिए समूह पार्षदों के साथ-साथ विधायक काका रणदीप सिंह का धन्यवाद करते हुए कहा कि वे शहर की बेहतरी के लिए तनदेही से काम करेंगे। मंडी गोबिदगढ़ को पूरे पंजाब का नंबर वन शहर बनाया जाएगा। इंडस्ट्री के लिए भी नगर कौंसिल अथक प्रयास करेगी। उन्होंने समूह पार्षदों को भरोसा दिलाया कि वे बिना किसी भेदभाव के विकास कार्य कराएंगे और लोगों से किए हर वादे को पूरा करेंगे। बैसाखी पर्व पर कौंसिल अध्यक्ष ने कई गुरुद्वारों में हाजिरी लगवाई। विभिन्न धार्मिक संगठनों ने उन्हें सम्मानित भी किया।