हॉकी के जादूगर मेजर ध्यान चंद को भेंट की श्रद्धांजलि
जासं, फतेहगढ़ साहिब : जिला खेल विभाग की ओर से देश भर में बतौर राष्ट्रीय खेल दिवस के रुप म
जासं, फतेहगढ़ साहिब : जिला खेल विभाग की ओर से देश भर में बतौर राष्ट्रीय खेल दिवस के रुप में मनाए जाने वाले हॉकी के जादूगर के नाम से विख्यात मेजर ध्यान चंद के जन्म दिवस पर उनके चित्र पर फूल मालाएं अर्पित कर श्रद्धासुमन भेंट किए गए। जिला खेल अफसर हरप्रीत सिहं की अगुआई में आयोजित समागम में सहायक शिक्षा अफसर गुरसेवक ¨सह ने बतौर मुख्य मेहमान शिरकत की। समागम को यादगार बनाने के लिए अंडर-19 आयु वर्ग का बास्केटबॉल मुकाबला भी करवाया गया। बास्केटबॉल का फ्रेंडली मैच फतेहगढ़ साहिब व बास्केटबॉल अकादमी के मध्य खेला गया।
खेल अफसर हरप्रीत ने मेजर ध्यान चंद के जीवन पर प्रकाश डालते बताया कि मेजर ध्यान चंद का जन्म 29 अगस्त को हुआ था। वर्ष 1928, 1932 व 1936 में खेली गई ओलंपिक में मेजर ध्यान चंद के करिश्माई प्रदर्शन के चलते भारतीय टीम ने स्वर्ण पदक हासिल कर देश का नाम रोशन किया। वर्ष 1949 में ध्यान हॉकी से सन्यास ले लिया। भारत सरकार ने 1956 में पद्मभूषण सम्मान से नवाजा। मेजर ध्यान चंद का निधन तीन दिसंबर 1979 को हुआ। आज का दिन राष्ट्रीय खेल दिवस के रुप में मनाया जाता है। समागम में संख्या में कोच व खिलाड़ी मौजूद रहे। गौर हो समागम का आयोजन बाबा बंदा ¨सह बहादुर इंजीनिय¨रग कॉलेज कैंपस में मनाया गया।