12 को लगाई जाएगी राष्ट्रीय लोक अदालत
फतेहगढ़ साहिब जिला व सेशन जज कम चेयरमैन जिला कानूनी सेवा अथारिटी निर्भओ सिंह गिल ने बताया कि 12 दिसंबर को जिला फतेहगढ़ साहिब की अदालतों और सब डिवीजन स्तर की अदालतों में राष्ट्रीय लोक अदालत लगाई जाएगी।
By JagranEdited By: Published: Fri, 30 Oct 2020 06:01 PM (IST)Updated: Fri, 30 Oct 2020 06:01 PM (IST)
संवाद सहयोगी, फतेहगढ़ साहिब :
जिला व सेशन जज कम चेयरमैन जिला कानूनी सेवा अथारिटी निर्भओ सिंह गिल ने बताया कि 12 दिसंबर को जिला फतेहगढ़ साहिब की अदालतों और सब डिवीजन स्तर की अदालतों में राष्ट्रीय लोक अदालत लगाई जाएगी। जिसमें सभी प्रकार के केस आपसी सहमति से सुलझाने के लिए लगाए जाएंगे। उन्होंने कहा कि लोक अदालत का फायदा लेना चाहिए, क्योंकि इन लोक अदालतों के बहुत लाभ हैं और समझौता होने की सूरत में कोर्ट फीस भी वापस होती है तथा लोक अदालत का फैसला भी अंतिम होता है।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें