लोहनगरी में निकाला विशाल नगर कीर्तन, संगत ने किया फूलों की वर्षा से स्वागत
श्री गुरु नानक देव जी के 550वें प्रकाश पर्व के उपलक्ष्य में रविवार को विशाल नगर कीर्तन निकाला गया।
संवाद सहयोगी, मंडी गोबिदगढ़ : श्री गुरु नानक देव जी के 550वें प्रकाश पर्व के उपलक्ष्य में रविवार को हर साल की भांति विशाल नगर कीर्तन निकाला गया। गुरुद्वारा छठी पातशाही से सुबह साढ़े छह बजे प्रारंभ हुए इस नगर कीर्तन की अगुआई गुरु के पांच प्यारों ने की। फूलों से सजी पालकी में श्री गुरु ग्रंथ साहिब को सुशोभित किया गया था। नगर कीर्तन में एसजीपीसी हलका अमलोह के मैंबर रविदर सिंह खालसा, हेड ग्रंथी भाई कुलविदर सिंह द्वारा सबसे पहले अरदास करके नगर कीर्तन को श्रद्धापूर्वक रवाना किया गया। नगर कीर्तन के पूरे रास्ते में शहरवासियों ने फूलों की वर्षा करके स्वागत किया। इस मौके पर बैंड बाजे से शबद गायन व गत्तका पार्टी में श्री गुरु हरगोबिद साहिब अखाड़ा के मैंबरों ने गत्तके के जौहर दिखाए। इस दौरान संगत के लंगर व प्रसाद वितरित किया गया। नगर कीर्तन शहर के विभिन्न इलाकों गुरुद्वारा सिंह सभा, नसराली, विकास नगर, मॉडल टाउन, संगतपुरा, ऐरी मिल रोड, गांव जस्सड़ा, अमलोह रोड, कुक्कड़ माजरा, मेन बाजार से होता हुआ पुन: श्री गुरुद्वारा साहिब जाकर संपन्न हुआ। इस मौके पर आतिशबाजी भी की गई। इस अवसर पर चेयरमैन भिदर सिंह, प्रधान जगजीवन सिंह ऊभी, रविदर सिंह पदम, गुरजंट सिंह, शमशेर सिंह, मलकीत सिंह, हेड ग्रंथी कुलविदर सिंह, मैनेजर सोमनाथ सिंह, सुरिदरपाल सिंह भाटिया, गुरजिदर सिंह, गुरमीत सिंह, गुरजिदर सिंह व संगत उपस्थित थी।