किसान संघर्ष कमेटी ने किया नागरा को सम्मानित
कुलजीत सिंह नागरा का किसान संघर्ष कमेटी द्वारा सम्मान किया गया।
By JagranEdited By: Published: Sun, 27 Sep 2020 11:50 PM (IST)Updated: Mon, 28 Sep 2020 05:12 AM (IST)
संस, फतेहगढ़ साहिब : विधायक पद से इस्तीफा देकर एक किसाना के तौर पर किसानों के साथ कंधे से कंधा मिलाकर मोदी सरकार के काले कानून के खिलाफ संघर्ष कर रहे कुलजीत सिंह नागरा का किसान संघर्ष कमेटी द्वारा सम्मान किया गया। नागरा ने कहा कि वह एक आम किसान का पुत्र है और लोगों ने उन्हें एक विधायक तक पहुंचा दिया तथा आज जब लोगों को उनकी जरूरत है तो उन्होंने इस कानून खिलाफ विधायक के पद से इस्तीफा दिया है। उन्होंने कहा कि यह नए कृषि विधेयक पंजाब व खास कर किसानी को बर्बाद कर देंगे। इस अवसर पर कमेटी के प्रधान दविदर सिंह जल्ला, सुखदेव सिंह, बलजीत सिंह, जसवीर सिंह, राजिदर सिंह, गुरदेव सिंह, गुरिदर सिंह, हरभिदर सिंह आदि उपस्थित थे।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें