विधायक काका ने गली का निमार्ण कार्य शुरू करवाया
विधायक काका रणदीप सिंह ने शहर के वार्ड नंबर दो में इंटरलॉक टाइलों से बनने वाली गली के कार्य का उद्घाटन किया।
By JagranEdited By: Published: Fri, 15 Nov 2019 02:39 AM (IST)Updated: Fri, 15 Nov 2019 06:09 AM (IST)
संवाद सूत्र, अमलोह : हलका अमलोह के विधायक काका रणदीप सिंह ने शहर के वार्ड नंबर दो में लगभग 12 लाख की लागत से इंटरलॉक टाइलों से बनने वाली गली के कार्य का उद्घाटन किया। उन्होंने कहा कि शहर निवासियों को हर जरूरी सुविधाएं उपलब्ध करवाई जाएंगी। इस अवसर पर जसमीत सिंह राजा, नगर कौंसिल के अध्यक्ष किरन सूद, हरप्रीत सिंह, बलविदर कौर, महिदर पजनी, हैप्पी सूद, शिव कुमार गर्ग, कैलाश अमलोही, प्रेम कुमार शर्मा, सुनील पुरी, बलदेव सेढा, राजीव शर्मा, डॉ. यादविदर शर्मा, विनय पुरी, शमशेर चंद आदि उपस्थित थे।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें