विधायक जीपी ने 250 लोगों को बांटा राशन
हलका विधायक गुरप्रीत सिंह जीपी की ओर से 250 जरूरतमंद लोगों को राशन सामग्री वितरित की गई।
By JagranEdited By: Published: Fri, 22 May 2020 05:48 PM (IST)Updated: Sat, 23 May 2020 12:13 AM (IST)
संवाद सूत्र, बस्सी पठाना : हलका विधायक गुरप्रीत सिंह जीपी की ओर से 250 जरूरतमंद लोगों को राशन सामग्री वितरित की गई।
उन्होंने कहा कि पंजाब के मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिदर सिंह द्वारा कोरोना संकटकाल में जरूरतमंद परिवारों के लिए राशन सामग्री पहुंचाने का प्रयास किया जा रहा है, ताकि कोई भी परिवार भूखा न रहे। आर्थिक तौर पर कमजोर, अपंग, बेसहारा, बेघर व हर जरूरतमंद लोगों को भी राशन सामग्री पहुंचाई जा रही है। राज्य सरकार द्वारा पंजाब में करीब 10 लाख परिवारों को यह राशन देकर राहत दी जा रही है।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें