विधायक जीपी ने निकाली चुनाव यात्रा
संवाद सूत्र बसी पठाना मिशन 2019 लोकसभा चुनाव के संबंध में बसी पठाना के विधायक गुरप्रीत सिंह
By JagranEdited By: Published: Sat, 06 Apr 2019 04:29 PM (IST)Updated: Sat, 06 Apr 2019 04:29 PM (IST)
संवाद सूत्र, बसी पठाना : मिशन 2019 लोकसभा चुनाव के संबंध में बसी पठाना के विधायक गुरप्रीत सिंह जीपी द्वारा वर्करों के साथ पैदल यात्रा निकाली। यह पैदल यात्रा दाना मंडी से शुरू होकर शहर के विभिन्न हिस्सों से होती हुई वापिस मंडी पहुंच समाप्त हुई। इस मौके विधायक जीपी ने कहा कि कांग्रेस पार्टी की नीतियों से प्रत्येक व्यक्ति को अवगत करवाया जा रहा है ताकि वह 19 मई को होने वाले चुनाव में कांग्रेस को वोट दे। इस अवसर पर कांग्रेस जिला प्रधान सुभाष सूद, यूथ नेता शैंकी तांगड़ी, अनूप सिगला, निरंजन कुमार, ओम प्रकाश तांगड़ी, भजन सिंह, जसबीर सिंह, अशोक गौतम आदि उपस्थित थे।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें