विधायक जीपी ने 30 छात्राओं को बांटे साइकिल
हलका बसी पठाना के विधायक गुरप्रीत सिंह जीपी ने माई भागो शिक्षा स्कीम के तहत गांव घुमंडगढ के सरकारी सीनियर सेकेंडरी स्कूल में 30 छात्राओं को साइकिल बांटे गए।
संवाद सूत्र, बस्सी पठाना : हलका बसी पठाना के विधायक गुरप्रीत सिंह जीपी ने माई भागो शिक्षा स्कीम के तहत गांव घुमंडगढ के सरकारी सीनियर सेकेंडरी स्कूल में 30 छात्राओं को साइकिल बांटे गए।
विधायक जीपी ने कहा कि मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह के नेतृत्व वाली पंजाब सरकार लड़कियों की शिक्षा और सुरक्षा के लिए वचनबद्ध हैं और पंजाब सरकार ने पंजाब की लड़कियों की पढ़ाई के लिए मुफ्त पढ़ाई करवाने का भी फैसला किया है। पहले लड़कियों को स्कूल आने जाने के लिए किसी न किसी पर निर्भर होना पड़ता था परंतु इस स्कीम के माध्यम से लड़कियों को आत्म निर्भर बनाया जा रहा है। इसके अलावा लड़कियों को आत्म रक्षा के लिए सरकारी स्कूलों में मार्शल आटर्स का मुफ्त प्रशिक्षण भी दिया जा रहा है। इस मौके डिप्टी जिला शिक्षा अफसर अवतार सिंह, दविदर सिंह बाठ, शाम गौतम, अमीं चंद, सतवीर सिंह, अशोक गौतम और जसवीर सिंह मौजूद थे।